Posts

Showing posts with the label sunni

शिया और सुन्नी

सुन्नी सऊ‚दी और शिया इराक के बीच खींचतान, ईरान की कूटनीतिबढ़ती शिया ताकत से भयभीत अरब राष्ट्र - मुजफ्फर हुसैन इस्लाम की छतरी तले मुस्लिम राष्ट्र कितनी ही एकता का स्वर बुलंद करें लेकिन दुनिया जानती है कि इन मुस्लिम देशों में अनेक प्रकार की भिन्नताएं हैं। दुनिया में जितने भी मुस्लिम राष्ट्र हैं उनमें ईरान को छोड़कर सभी सुन्नी पंथी हैं, ईरान एकमात्र शिया देश है। जहां तक इराक की जनसंख्या का सवाल है वहां 55 प्रतिशत शिया हैं लेकिन फिर भी वह सुन्नी देश कहलाता है। वहां की सरकार पर हमेशा से सुन्नी प्रभावी रहे हैं। इराक के 45 प्रतिशत सुन्नियों से वहां के शियाओं का कभी संघर्ष नहीं रहा। उन्होंने इराक को शिया देश बनाने की कोशिश भी नहीं की। दिलचस्प बात यह है कि इमाम खुमैनी के समय में 1978 से 80 तक इराक और ईरान के बीच भीषण युद्ध होता रहा जिसका नेतृत्व सद्दाम हुसैन करते रहे। अंतत: ईरान के शासकों ने एकपक्षीय युद्धविराम की घोषणा करके इराक से हार स्वीकार कर ली। संक्षेप में कहना हो तो पंथ के आधार पर इराक की राष्ट्रीयता में कोई बदलाव नहीं आया। बाद के दिनों में ऐसे समीकरण बदले कि जिस अमरीका की सहायता से इरा...

इराक इतिहास तारीखों से

प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक इराक़ के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा. 1534-1918  - इराक़ ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा. 1914-1918  - प्रथम विश्व युद्ध. 1917  - बगदाद पर ब्रिटेन का कब्ज़ा 1920  - लीग ऑफ नेशन्स की सहमति के बाद ब्रिटेन ने इराक़ का गठन किया. 1920  - महान इराक़ी क्रांति, ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह. 1921  - मक्का के शरीफ हुसैन बिन अली के बेटे फैसल का इराक़ का पहला बाद बादशाह बनना. इराक़ का उदय 1932  - इराक़ का स्वतंत्र राष्ट्र बनना. 1939-45  – द्वितीय विश्व युद्ध, इराक़ पर फिर से ब्रिटेन का कब्ज़ा. 1958  – ब्रिगेडियर अब्दुल अल करीम कासिम की अगुआई में सैन्य विद्रोह में राजशाही का खात्मा. इराक़ गणतंत्र घोषित. 1963  – अरब सोशलिस्ट बाथ पार्टी (एएसबीपी) ने नेतृत्व में विद्रोह में प्रधानमंत्री कासिम का सत्ता छोड़ना. आरिफ राष्ट्रपति बने. 1963  – आरिफ ने खुद ही कुछ अधिकारियों को साथ मिलाकर बाथ पार्टी की सरकार गिरा दी. 1966  – 13 अप्रैल को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में आरिफ के मारे जाने के बाद उनके बड़े भाई मेजर जनरल अब्द-अल रहमान मुहम्मद आरिफ देश के राष्ट्रपति बन...