No to All Taxes in India except 1 Tax of 2% BTT
आपको मैं सीधे और आसान भाषा में समझाने की कोशिश करूँगा. भारत का सालाना बजट है 14 लाख 90 हज़ार करोड़ रूपये ( http://indiabudget.nic.in/glance.asp ) मोटा मोटा 15 लाख करोड़ रूपये मान लेते हैं. जो टैक्स से और नॉन टैक्स से आता है. हम मान लेते हैं सारा का सारा टैक्स से ही आता है. हमारा प्रस्ताव:- (भारत के सब तरह के टैक्स ख़तम सिवाय कस्टम और इम्पोर्ट ड्यूटी के) 2% बैंकिंग Transaction टैक्स (हर जमा राशी पर) कैश जमा रूपये 2000 तक टैक्स माफ़ करेंसी नोट ज्यादा से ज्यादा रूपये 50 का. फायदे सोचिये:- नुक्सान बताइए :- आखरी महत्वपूर्ण सवाल की ये 15 लाख करोड़ टैक्स ख़तम तो कर दिया, देश को चलने के लिए पैसा कहाँ से आएगा. अब समझिये. ये रिपोर्ट है RBI की http://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/ECB/docs/RTD05012013F.xls इस रिपोर्ट में RTGS यानि 2 लाख से अधिक अमाउंट का बैंक ट्रान्सफर की डिटेल है जनवरी २०१३ की. इसके अनुसार 58002 *100(१ बिलियन में 100 करोड़ होते हैं) यानि (58,00,200) करोड़ रूपये की इनवर्ड एंट्री हुई, और इतने ही पैसे की आउटवर्ड. लाइन नंबर 159 देखें. हम मान ले की बस येही है...