जिंदगी के 3 ही मूल है बस

https://youtu.be/GI9jiW3iEGU

जिंदगी का मूल है ये वीडियो ।

खाना सबको चाहिए
खेती नही करना चाहता कोई ।

जब आप मुफ़्त की हवा लेते हो तो आपकी जिम्मेदारी है उस हवा को शुद्ध रखने की

जब आप पानी पिते हो
तो आपकी जिम्मेदारी है उस पानी को शुद्ध और संरक्षित करने की ।

दूध सबको चाहिए
लेकिन गाय कोई नही पालना चाहता ।

जिंदगी में उतना ही कमाओ जितना जरूरत है । सामर्थ्यवान लोगो का कर्तव्य है की असमर्थ को सहारा दें दिशा दें और जीवन के मूल को सुधारें ।
दुनिया जब से शुरू हुई तब से सभी प्राकृतिक संसाधन सिर्फ और सिर्फ घट रहे हैं । यह खत्म हो जाएंगे ।
हवा दूषित
जल दूषित
भोजन दूषित
आयु घटती जा रही
जिव विलुप्त हो रहे
बीमारी रोग बढ़ते जा रहे

क्या यही है विकास ???
अब भी समय है
जल वायु और भोजन
जितना भी लेते हो इस प्रकृति से
कम से कम उतना ही इसको दे दोगे तो breakeven आएगा ।

जाग जाओ भाइयो
इससे पहले देर हो जाए ।

भगवान की सेवा कुछ और नही है
इन पञ्च तत्वों का सदुपयोग ही है ।
भ से भूमि
ग से गगन
व् से वायु
अ से अग्नि
न से नीर

इन को सहेजो इनकी रक्षा करो इनकी सेवा करो ।
इनमे से एक भी गया तो जीवन खत्म ।

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के दस लक्षण

कट्टर सोच की अँधेरी गुफा

101 स्वदेशी चिकित्सा 1 राजीव दीक्षित