संतुलित दाना गाय के लिए
संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनायें :
पशुओं के दाना मिश्रण में काम आने वाले पदार्थों का नामजान लेना ही काफी नही है। क्योंकि यह ज्ञान पशुओं काराशन परिकलन करने के लिए काफी नही है। एक पशुपालकको इस से प्राप्त होने वाले पाचक तत्वों जैसे कच्ची प्रोटीन,कुल पाचक तत्व और चयापचयी उर्जा का भी ज्ञान होनाआवश्यक है। तभी भोज्य में पाये जाने वाले तत्वों के आधारपर संतुलित दाना मिश्रण बनाने में सहसयता मिल सकेगी।नीचे लिखे गये किसी भी एक तरीके से यह दाना मिश्रणबनाया जा सकता है, परन्तु यह इस पर भी निर्भर करता हैकि कौन सी चीज सस्ती व आसानी से उपलब्ध है।
1. मक्का/जौ/जर्इ 40 किलो मात्रा
बिनौले की खल 16 किलो
मूंगफली की खल 15 किलो
गेहूं की चोकर 25 किलो
मिनरल मिक्सर 02 किलो
साधारण नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
2. जौ 30 किलो
सरसों की खल 25 किलो
बिनौले की खल 22 किलो
गेहूं की चोकर 20 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
साधारण नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
3. मक्का या जौ 40 किलो मात्रा
मूंगफली की खल 20 किलो
दालों की चूरी 17 किलो
चावल की पालिश 20 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
साधारण नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
4. गेहूं 32 किलो मात्रा
सरसों की खल 10 किलो
मूंगफली की खल 10 किलो
बिनौले की खल 10 किलो
दालों की चूरी 10 किलो
चौकर 25 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
5. गेहूं, जौ या बाजरा 20 किलो मात्रा
बिनौले की खल 27 किलो
दाने या चने की चूरी 15 किलो
बिनौला 15 किलो
आटे की चोकर 20 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
ऊपर दिया गया कोर्इ भी संतुलित आहार भूसे के साथ सानीकरके भी खिलाया जा सकता है। इसके साथ कम से कम 4-5 किलो हरा चारा देना आवश्यक है।
दाना मिश्रण के गुण व लाभ
• यह स्वादिष्ट व पौष्टिक है।
• ज्यादा पाचक है।
• अकेले खल, बिनौला या चने से यह सस्ता पड़ता हैं।
• पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रखता है।
• बीमारी से बचने की क्षमता प्रदान करता हैं।
• दूध व घी में भी बढौतरी करता है।
• भैंस ब्यांत नहीं मारती।
• भैंस अधिक समय तक दूध देते हैं।
• कटडे या कटड़ियों को जल्द यौवन प्रदान करता है।
संतुलित दाना मिश्रण कितना खिलायें:
1. शरीर की देखभाल के लिए: गाय के लिए 1.5 किलो प्रतिदिन व भैंस केलिए 2 किलो प्रतिदिन
2. दुधारू पशुओं के लिए:
गाय प्रत्येक 2.5 लीटर दूध के पीछे 1 किलोदाना
भैंस प्रत्येक 2 लीटर दूध के पीछे 1 किलोदाना
3. गाभिन गाय या भैंस के लिए:
6 महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को1 से 1.5 किलो दाना प्रतिदिन फालतूदेना चाहिए।
4. बछड़े या बछड़ियों के लिए:
1 किलो से 2.5 किलो तक दाना प्रतिदिनउनकी उम्र या वजन के अनुसार देनाचाहिए।
5. बैलों के लिए:
खेतों में काम करने वाले भैंसों के लिए 2 से2.5 किलो प्रतिदिन
बिना काम करने वाले बैलों के लिए 1 किलोप्रतिदिन।
नोट : जब हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो तो उपरलिखित कुल देय दाना 1/2 से 1 किलो तक घटाया जा सकता है।
Comments
Post a Comment