अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 29.09.2014 को बढ़कर 95.26 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय30-सितम्बर, 2014 11:18 IST
| अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 29.09.2014 को बढ़कर 95.26 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई | |||||||||||||||
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 29.09.2014 को बढ़कर 95.26 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रही।26.09.2014 को यह 94.78 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 29.09.2014 को बढ़कर 5851.82 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 26.09.2014 को यह 5835.60 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया मजबूत होकर29.09.2014 को 61.43 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ जबकि 26.09.2014 को यह 61.57 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया जा रहा है:-
कच्चे तेल की दैनिक कीमत – 30.09.2014 विजयलक्ष्मी कासोटिया/एएम/एजे/ एनआर-4010 |
Comments
Post a Comment