भारत पर गर्व है ?? क्यूँ ???

आज स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी मना रहे होंगे न ??
फिल्म देखकर
माल में खुमकर
शौपिंग कर के
अपने परिवार के साथ रहकर
अपने बचों के साथ खेलकर
अपने अपनों के बिच

बहुत अच्छा है

लेकिन एक काम हम सब जरुर करें

आज हम सब ये सब कर पा रहे हैं क्यूंकि हमारे लिए हमारा अपना एक भारत माँ का सपूत सीमा पर पूरी मुस्तैदी से अपने अपनों से मीलों दूर, पकवानों से दूर, मौज मस्ती से दूर अपनी भारत माँ की सेवा में , उबलते रेगिस्तान से लेकर खून जमा देने वाली बर्फ में हमारे लिए सतर्क खड़ा है।

कितने ही वीरों ने भारत की रक्षा के लिए अपनी जान लुटाई।

आज हम उन्हें याद करें
उनके परिवार वालों को मिले और उन्हें धन्यवाद दे।
देशभक्ति की फिल्मे देखें
देशभक्ति गीत गायें
देशभक्ति की कहानिया अपने बचों को बताये।

एक सवाल जो आप सबसे है
भारत पर गर्व है ??
क्यूँ है गर्व ? पूछिए अपने आप से , अपने बचों से , अपने माता पिता से, अपने बड़ो से और बताइए सबको की
हमे भारत पर गर्व है क्यूंकि .............

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के दस लक्षण

कट्टर सोच की अँधेरी गुफा

101 स्वदेशी चिकित्सा 1 राजीव दीक्षित