सेक्स रैकेट संचालक पत्रकार और पत्नी गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस ने जिस्म सौंपकर ग्राहकों से लूटपाट करने वाले कॉलगर्ल रैकेट का भंडाफोड़ करके राजधानी लखनऊ से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के तथाकथित पत्रकार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रकाश डी के मुताबिक शहर कोतवाली के पाश रामपुर गार्डन इलाके के निवासी एक अवकाश प्राप्त सहायक चीनी आयुक्त तथा बारादरी क्षेत्र की ग्रीनपार्क कॉलोनी के निवासी एक समृद्ध व्यापारी की एक कॉलगर्ल द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी और जेवर लूट लेने की शिकायत मिलने पर प्रभावित व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नम्बरों की सर्विलांस से तथाकथित पत्रकार राहुल शर्मा और उसकी पत्नी पूनम उर्फ प्रीति को गिरफ्तार करके चार लाख 41 हजार रुपए से अधिक कीमत के जेवर, सिक्के, नगदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि राहुल शर्मा और उसकी पत्नी द्वारा चलाये जा रहे इस सेक्स रैकेट के तहत ग्राहक के बुलावे पर उसके घर पहुंची कॉलगर्ल पहले उसे अपना जिस्म सौंपती और फिर उसे नशीला पदार्थ देकर उसके बेहोश हो जाने पर नगदी और जेवरात लेकर चंपत हो जाती थी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि यह गिरोह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था और ज्यादातर लोगों ने बदनामी के भय से पुलिस से शिकायत नहीं की थी। गिरोह की शाहजहांपुर और बरेली शहर निवासी दो सदस्यों को भी हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के दस लक्षण

कट्टर सोच की अँधेरी गुफा

101 स्वदेशी चिकित्सा 1 राजीव दीक्षित