will power संकल्प शक्ति

सारस की तरह एक बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी सभी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और अपने उद्देश्य, समय और योग्यता के अनुसार चीज को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।-चाणक्य
****************** बंधन से मुक्ति  एक लोहार बहुत उच्च गुणवत्ता का सामान बनाता था. वह ख्याति प्राप्त कारीगर था. अपने इस हुनर के बल पर उसने  बहुत संपत्ति एकत्र की थी. एक दिन कुछ डाकू उस लोहार के घर में घुस आए. डाकुओं ने लोहार की धन संपत्ति लूट ली और जाते-जाते लोहार को बेड़ियों से बाँध कर सूखे कुँए में फेंक गए.  

बेड़ी खोलने के लिए लोहार कड़ियों को जांचने लगा. इस बेड़ी को तोड़ना किसी अन्य के लिए असंभव था. जांचते हुए एक कड़ी पर पहुँच कर वह चौंक गया. कड़ी उसी की बनाई हुई थी, कड़ी पर उसका पहचान चिन्ह बना हुआ था. 

लोहार पहले तो घबराया कि क्या उसे इन्हीं बेड़ियों में आजन्म बंधे रहना होगा, फिर उसने शांत मन से विचार किया कि बेड़ी कितनी भी मजबूत क्यों न हो, इनका निर्माण उसके स्वयं के हाथों से हुआ है.

जो हाथ इन कड़ियों को बना सकते है, वह इन्हें तोड़ भी सकते हैं. लोहार ने अपने  जीवन भर के अनुभव  और बुद्धि का उपयोग करके स्वयं को बेड़ियों से मुक्त कर लिया. 

ज़िंदगी की सीख: बंधन स्वयं के बनाए होते हैं. उन्हें तोड़ने के लिए यदि हम दृढ़ संकल्प कर लें तब दुनिया की कोई भी ताकत हमें उसे तोड़ने से नहीं रोक सकती

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के दस लक्षण

कट्टर सोच की अँधेरी गुफा

101 स्वदेशी चिकित्सा 1 राजीव दीक्षित