मेरे अपने विचार १६ सितम्बर की बैठक की कार्यवाही के सन्दर्भ में
सभी को सादर प्रणाम,
आप सभी १६ सितम्बर की बैठक की कार्यवाही (http://bharathindustan.blogspot.in/2012/09/16-sep.html ) से अब तक वाकिफ हो चुके होंगे. अब आगे बढ़ना है, क्या करना है, कैसे करना है जैसे सवाल और उसके बाद उन पर काम शुरू.
मैंने इसी सन्दर्भ में आप सभी से विचार मांगे है, मेरे अपने विचार कुछ इस प्रकार हैं :-
क्या | कैसे | टिपण्णी | प्रगति | कौन |
१ CD बाँटना | १ हम सब अपने घरों को एक स्वदेसी स्टोर जैसा समझें, ये सभी स्टोर का ऑनलाइन डाटाबेस एक मुख्या स्टोर से जुडा होगा. १००-५०० CD सब लोग अपने अपने घरों में हमसे लेकर रखें. जब भी कोई आर्डर आयेगा, सबसे नजदीकी स्टोर से वो CD पहुंचाई जाएँगी. (इसके अलावा, जो CD आप अपने क्षेत्र में बाटेंगे, वो अलग होंगी). २ वाहन में CD रखें/ पेन ड्राइव रखें, और लोगों के यहाँ कापी करें. ३ गिफ्ट बांटे, जैसे दिपावली पर मिठाई के साथ. | मेरी सोच ये है की मैं स्वदेसी भारत पीथम ट्रस्ट की छत के नीचे ही काम करू ताकि विश्वसनीयता बढ़े. हमने जो CD बनाई है, उसको मैं सर्वतोमुखी मानता हूँ. उसका कारण है की उसमे लागत मात्र १० रूपये में लगभग हर विषय मुझे मिल जाता है और उस एक ही तरह की CD को हम अलग अलग विषयों में रूचि रखने वाले लोगों को दे सकता हूँ. या दूसरी तरह से कहूँ, तो जब उसका अपना पसंद का विषय वो सुन लेगा तब उसको और खर्चा नहीं करना पड़ेगा दूसरे विषयों को सुनने के लिए. लोगों को उनके पसंद का विषय सुनवाकर हम उन्हें जागरूक करे और उसके बाद वो स्वत: ही बाकि सब व्याख्यान सुनने में रूचि लेगा. ऐसा मेरा मानना है. | प्रदीप भाई से स्वदेशी भारत पीथम के नाम का इस्तेमाल की मंजूरी लेना. उसके बाद CD बनवाने के लिए देना, और सभी स्वदेसी स्टोर्स पर बँटवाना. | हम सब इस काम को करें, ऐसा मेरा मानना है. (लागत जितनी CD लेगे, सिर्फ उतनी) |
२ राजीव भाई के प्रशंसकों की पहचान करना | १ घर के अंदर और बाहर राजीव भाई की फोटो लगाये और लिखें की मैं राजीव दीक्षित जी के साथ हूँ और उनके सपनो का भारत बनाने के लिए समर्पित हूँ. २ वाहनों पर स्टीकर लगाये. ३ टी शर्ट के पीछे भी ऐसा ही करे. और जहाँ उचित लगे ये काम करे. | ऐसा करने से हमे उन २ करोड लोगों की पहचान करने में तो आसानी होगी ही, साथ ही राजीव भाई के व्याख्यानों के प्रचार में भी बहुत तेज़ी आएगी. | प्रदीप भाई से इन सब कामो के लिए इजाजत लेना, स्टीकर बनवाना, फोटो बनवाना, बेनर बनवाना, टी शर्ट बनवाना आर्डर पर. | हम सब इस काम को करें, ऐसा मेरा मानना है. (एक बार की लागत होगी ज्यादा से ज्यादा २००-३०० रुपया) |
३ स्वदेसी ही खरीदना | स्वदेसी सामान की सूची हमसे ले और उसी के अनुसार व्यय करे. | २ ही तरीके हैं विदेशी कंपनियों को भागने के. पहला सिरकर भगा दे. दूसरा हम उनसे कुछ न ख़रीदे. (पहले में तो आप जानते है, लेकिन दूसरी चीज़ आपके काबू में हैं) दूसरों को भी प्रेरित करे. हमारे ऑनलाइन स्वदेसी स्टोर्स से भी आर्डर करे. | शुरू हो जाये. ऑनलाइन स्वदेसी स्टोर्स ऑक्टोबर से शुरू हो जायेगा. | हम सब इस काम को करें, ऐसा मेरा मानना है. सामान सस्ता भी मिलेगा. गुणवत्ता विज्ञापनों से न मापे. वस्तु खरीद कर पहले इस्तेमाल करे फिर विश्वास करे. |
४ टीम बनाना और पूरी प्लानिंग करना | जो लोग आगे आकर और काम करना चाहते हैं, वो सब मिलकर बैठक करें, टीम बनाएँ, और लंबी योजना विस्तार से बनाएँ. | हमारे बड़े उद्देश्य को पाने के लिए कई छोटे छोटे उद्देश्य बनाने होंगे जिनकी अपनी समय अवधि होगी, इन सभी को संभालना भी आसान होगा. छोटे छोटे काम सम्पूर्ण करके अपने आप बड़ा उद्देश्य हासिल हो जायेगा. जैसे एक टीम स्वदेसी सामान के लिए, एक जारूकता के लिए, एक शिक्षा के लिए, , एक स्वास्थ्य के लिए, एक इलेक्शन के लिए एक अनुसन्धान के लिए, एक आईटी के लिए इस तरह से पूरा एक ढांचा बनाना है. | आप लोग आगे आये, उसके बाद बैठक हो जिसमे आप सब अपने विचार इस सन्दर्भ में रखें और जब ये बैठक खतम हो तब हमारे पास एक टीम हो जिसके पास कई छोटे बड़े उद्देश्य हो जिनसे हमारे बड़े उद्देश्य की प्राप्ति हो सके. | जो लोग अपना तन, मन और धन सब देना चाहते है, वो आगे आयें. त्याग के बिना ये काम मुश्किल है. |
५ वर्धा जाएँ | जैसे भी आपके लिए संभव हो. | हम सब खुमने के लिए हर साल कहीं न कहीं जाते हैं, अच्छी जगह वर्धा सेवाग्राम जहाँ राजीव भाई के विचार वाले कितने ही लोग आपको मिलेंगे, क्यूँ न अगला भ्रमण सेवाग्राम का हो, वो भी सपरिवार | ग्रुप बनाकर जाएँ, आनंद बढ़ जायेगा. | जिसके भी पास साधन हो वो एक बार अवश्य जाएँ. |
६ स्वदेसी चिकित्सा | धीरे धीरे इस काम को घर में करना शुरू करे. | सावधानी जरुर बरतें, जो स्वास्थ्य की टीम बनेगी उसकी परामर्श अवश्य लें जहाँ जरुरत पड़े. | स्वास्थ्य की cd सुने, स्वास्थ्य टीम का गठन होने तक बड़े काम करने से बचें. | हम सब इस काम को करें, ऐसा मेरा मानना है. |
७ मोनीटरिंग | सबसे संपर्क रखें, सबका संपर्क स्वदेसी भारत पीथम ट्रस्ट को पहुंचाए. | जिससे हमारी टीमों को अपने काम करने में आसानी होगी. जैसे इलेक्शन के वक्त इस डाटा का हम लोग बखूबी इस्तेमाल कर सकेंगे. मिलकर जब कुछ करेंगे तब सब इक्कठे खड़े होंगे और बेईमानों को मनमानी करने से रोकेंगे. | सबका फोन नंबर, काम धंधा, ईमेल, फेसबुक आईडी, नाम, जिला, स्टेट, पिन कोड जरुर ले. | हम सब इस काम को करें, ऐसा मेरा मानना है. |
८ और बहुत मुद्दे है | अपनी राय भेजे और उसके बाद हम इस बैठक को करें. इस बैठक को ३० सितम्बर को करने का प्रस्ताव मेरी तरफ से है. | टीम बन जाने के बाद ये सभी मुद्दे आपस में विशेषज्ञ में बंट जायेंगे और इन सभी कामो को सुचारू रूप से किया जा सकेगा. जैसे शिक्षा, भाषा, ऑनलाइन पाठशाला, ऑनलाइन चैट फोरम, ऑनलाइन रेडियो, विदेशी मुद्रा कमाने के तरीके और उसका प्रचार में इस्तेमाल. | आप सभी अपनी राय भेजे और उसके बाद हम इस बैठक को करें. इस बैठक को ३० सितम्बर को करने का प्रस्ताव मेरी तरफ से है. | जो लोग अपना तन, मन और धन सब देना चाहते है, वो आगे आयें. त्याग के बिना ये काम मुश्किल है. |
और एक मुख्य बात, ये सभी बातें राजीव दिक्सित जी की मुख्या वेबसाइट पर डालेंगे तो जन जागरूकता और बढ़ेगी और वो भी इसमें बढ़ चडकर हिस्सा ले सकेंगे.
आप सभी अपने विचार भेजे. या अगर सहमत हैं तो बताये की आप क्या क्या करने को तैयार हैं.
|| वंदे मातरम ||
नवनीत सिंघल (दिल्ली)
नवनीत सिंघल (दिल्ली)
Mobile - 0 8744878070
-------------------------------------------------------------------------------------------------
आपने स्वयं और अपने परिवारके लिए सब कुछ किया, देश के लिए भी कुछ करिये, क्या यह देश सिर्फउन्ही लोगो का है जो सीमाओं पर मर जाते हैं??? सोचिये...... घर बैठे भी आप देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं , जानने के लिए क्लिक करे
www.SocialServiceFromHome.com
आपने स्वयं और अपने परिवारके लिए सब कुछ किया, देश के लिए भी कुछ करिये, क्या यह देश सिर्फउन्ही लोगो का है जो सीमाओं पर मर जाते हैं??? सोचिये...... घर बैठे भी आप देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं , जानने के लिए क्लिक करे
www.SocialServiceFromHome.com
*To keep yourself fit and fine without spending any money , Please watch "AASTHA" channel from 5.00 A.M. TO 8.00 A.M. and from 8.00 P.M. TO 9.00 P.M. every day. Make yoga as your daily routine and Ayurveda your life style ***
*Other Useful Link : www.rajivdixit.com*
opening online booking and store at different places is a very good idea.. this way we can approach to more people... of course can give employement to few people.
ReplyDeleteone more we can form a team which can go to different apartment/schools, RWA's etc. to promotoe organic and swadesh products..
Idea of giving rajiv dixit cd as gift in festival is a very good idea.... we can make swadeshi sweets with cow ghee and plus attched a swasthya chikista CD
thanks
prahlad
09868056936
थैंक्स प्रह्लाद... मैंने आपकी डिटेल नोट कर ली है. ३० तारीख की बैठक में मिलते हैं...
ReplyDelete