Eurasia real name जम्बुद्वीप
क्या आप जानते हैं कि हमारे देश का नाम “भारतवर्ष” कैसे पड़ा? साथ ही क्या आप जानते हैं कि हमारे प्राचीन भारत का नाम "जम्बूदीप" था ? क्या आप जानते है आर्य कौन है ? क्या आप जानते हो सनातन धर्म के हिसाब से यह कौन सा साल है ? क्या आप जानते हो आखिर हम कब से हम है ? आगे आपको सभी प्रश्नो के उत्तर मिलेंगे धैर्य से पढ़िए ! क्या आप सच में जानते हैं जानते हैं कि हमारे भारत को ""जम्बूदीप"" क्यों कहा जाता है और, इसका मतलब क्या होता है ? दरअसल हमारे लिए यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि भारतवर्ष का नाम भारतवर्ष कैसे पड़ा ? क्योंकि एक सामान्य जनधारणा है कि महाभारत एक कुरूवंश में राजा दुष्यंत और उनकी पत्नी शकुंतला के प्रतापी पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम "भारतवर्ष" पड़ा परन्तु इसका साक्ष्य उपलब्ध नहीं है, लेकिन वहीँ हमारे पुराण इससे अलग कुछ अलग बात पूरे साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करते है ! आश्चर्यजनक रूप से इस ओर कभी हमारा ध्यान नही गया जबकि पुराणों में इतिहास ढूंढ़कर अपने इतिहास के साथ और अपने आगत के साथ न्याय करना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक था परन्तु , क्या आपने कभी ...