तोमर vs स्मृति ईरानी और ललित मोदी मुद्दा
तोमर आम आदमी पार्टी (पलटू पार्टी)
इन्होंने अपने आपको वकील बताया
इन्होंने जोर शोर से अपने दावे को सही बताया और झूठे दस्तावेज बनवाये अपनी फर्जी डिग्री को सही बताने के लिए। किसी भी केजरीवाल ग्रुप ने कुछ नही किया सिवाय मोदी सरकार को गाली देने के।
फिर पुलिस ने कार्यवाही की तो आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमन्त्री ने इसे सीनाज़ोरी करार दिया।
2 दिन बाद ही पूरी पोल पट्टी खुल गयी
सब जान गए की सच क्या है और तोमर जेल में पहुंच गए।
अब जाकर आम आदमी पार्टी के महान पलटू केजरीवाल जी बोले की अगर (ध्यान रहे अभी भी अगर) उनकी डिग्री फर्जी है तो उन्होंने मुझे धोखे में रखा। हम उन्हें निकालते हैं।
मोदी जी को भी लोग धोखे में रख रहे हैं उन्हें भी स्मृति को पार्टी से निकलना चाहिए।
अब फर्क जानिये
स्मृति ईरानी ने BA की या BCOM की इस पर विवाद है। वह भी एक व्यक्ति ने कोर्ट में अर्जी लगाई है । यानि अभी तक कोई जांच नही हुई है तो बिना जांच के सिर्फ इल्जाम पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए ??
हमारा मत है की
जांच स्वयं शुरू करवाई जाये तुरंत मोदी जी द्वारा या फिर स्मृति ईरानी जी द्वारा अगर वो सच्ची हैं तो
ताकि देश को सच पता चले ।
और हाँ केजरीवाल के चक्कर में न फंसे । इस व्यक्ति ने न स्वयं जांच की न ही करने दी। वो तो दिल्ली पुलिस जबरदस्ती उसको जांच करने के लिए उठा ले गयी वरना तोमर आज भी केजरीवाल का मंत्री होता वो भी कानून मंत्री।
जो पकड़ा गया वो चोर
बाकि सब केजरीवाल जैसे ईमानदार।
साथ ही
सुषमा स्वराज वसुंधरा राजे व् ललित मोदी मामले में
यह तीनो ही व्यक्ति देशहित से ज्यादा स्वयं के हित में विश्वास रखते हैं।
ललित मोदी बहुत बड़ा गद्दार है व् भ्रस्टाचार के माध्यम से करोड़ो रूपये क्रिकेट के सट्टे इत्यादि से इसने कमाए हैं और नेताओ को भी कमवाये हैं।
वसुंधरा राजे जिस परिवार से हैं वो परिवार अंग्रेजो का चाटुकार था और देश के क्रांतिकारियों का मुखबिर था । ऐसे परिवार के सदस्य देश के राज्य के मुख्यमन्त्री होना ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इनके खिलाफ पूरी जांच होनी चाहिए व् देश के साथ गद्दारी का मुकदमा चलकर तुरंत सजा देनी चाहिए।
सुषमा स्वराज भी वकालत के पेशे को देश से पहले रखती हैं और यही कार्य उनके बच्चे भी करते हैं। उन्होंने पेशे को देश से पहले रखते हुए अपने पद का दुरूपयोग किया है उन्हें तुरंत सत्ता से बाहर करना चाहिए ।
Comments
Post a Comment