गौ दान ? vs गौ इन्वेस्टमेंट ? आप क्या करोगे ?

दोस्तों
अभी तक हम गौ दान में विश्वास रखते थे क्योंकि हमे विश्वास था की गौ माता की रक्षा होगी व् उन्हें सम्मान मिलेगा। लेकिन आज की भयावह स्तिथि ये है हम गौ दान करने के बाद ये तक नही जानते की गौ माता को भोजन मिला या नही , वो फिर दुबारा दान तो नही हो गयी, वो कहीं कसाई को तो नही बेच दी गयी  इत्यादि। नतीजा हमारे गौ दान के पैसे नकली और झूठे लोग डकार गए।

क्या हमारा उदेशय ऐसे धूर्त शातिर लुटेरे लोगों को पोषित करना था ?

या हमारा उदेशय था की गौ माता की रक्षा हो और उनका भरण पोषण हो।

इसी सबको समझते हुए हमने ये सुझाव निकाला की गौ माता को आपके दान की नही आपके प्यार की जरूरत है।

आपका पैसा वो आपको मूल ब्याज समेत वापस कर सकती है। समाज में सिर्फ दान से चलने वाले गौशाला लंबे समय तक कार्य नही कर सकते क्योंकि वो सिर्फ दान पर ही आश्रित रहना चाहते हैं।

हमे लगता है की दान और अर्थउपार्जन साथ साथ चलेंगे तो गौशाला स्वावलंबी बनेंगी।
शुरू में जैसे हर व्यापर में अर्थ लगता है वो लगाया जायेगा। एक निश्चित अवधि के बाद उससे कुछ आय होनी शुरू होगी व् लंबे समय में वह अर्थ उपार्जन का स्तोत्र बन जाता है

ऐसे ही हमने अब गौ दान vs गौ इन्वेस्टमेंट शुरू किया है। आपके प्यार आशीर्वाद और सहयोग की जरूरत है की जो हमने सोचा है वह पूर्ण हो सके।

[९:४६ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: भाइयों
सभी को राम राम
अपनी गौशाला आज से शुरू हो रही है।
इसमें 10-15 गौमाता तक होंगी
सभी गौ माता किसी न किसी गौ भक्त के पैसे से लाई जाएँगी।
वैसे तो प्रत्येक गौ माता का भाव अलग अलग होगा लेकिन सभी की आसानी के लिए प्रत्येक गाय के लिए कम से कम 25000 रूपये तय किये गए हैं ।

[९:५१ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: उदाहरण स्वरुप अभी 3 गौ माता 22000, 23000 और 26000 की आ रही है

गौशाला का अन्य सभी खर्च भी इसी में से
व् मासिक कमाई से ही निकाला जायेगा।

मासिक कमाई में दूध या घी और छाछ के माध्यम से आय की जायेगी।

यह गौशाला की शुरुआत हम लोगों से ही हो रही है। जिसमे 1 किसान भाई जो की मुख्य रूप से सारा कार्यभार संभालेंगे और 1 उसका किसान दोस्त जो की कुछ मासिक वेतन पर वहीँ कार्यरत रहेंगे।

[९:५२ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: 25000 रूपये आपकी तरफ से दान नही होगा
बल्कि उसको आपकी इन्वेस्टमेंट समझा जायेगा ( जो वापस भी आ सकती है और डूब भी सकती है)

[९:५६ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: हमारी योजना के अनुसार
450 रूपये महीना (25000 रूपये 6 वर्ष के लिए 9% की दर से) की किश्त बनती है जो वापस की जायेगी। इसकी वापसी का स्वरुप गौ माता से उत्पन्न उत्पाद होंगे
जिसमे प्रमुखतः घी होगा ।

इस तरह प्रति वर्ष आपको 450×12 रूपये मूल्य का घी अथवा जो अन्य उत्पाद आप चाहे वो मिलेंगे।

यह कार्य 6 साल तक करने से आपके मूल धन 25000 और उसपर 6 वर्ष के ब्याज की वापसी हो जायेगी।

[९:५७ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: लेकिन हमारी योजना है की 7वे वर्ष से हम आपको मुफ़्त में येही तरीके से सबकुछ देना जारी रखें। क्योंकि आपके द्वारा दी हुई गौ माता तब तक कम से कम 3-4 गुना हो जाएँगी।

[१०:०० पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: 6 वर्ष की अवधि बहुत ही लंबी होती है
हो सकता है हम अपनी योजना में विफल हो और जैसा हम सोच रहे हैं ऐसा न होने पाये
ऐसी स्तिथि में सब खर्चे काटकर जो भी पैसा बचेगा (अगर बचा तो) वो सभी में एक अनुपात में बाँट दिया जायेगा

[१०:०१ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: यह गौशाला वृन्दावन और मथुरा के बिच मार्ग में मुख्य एक्सप्रेस वे से 1 किलोमीटर अंदर चौड़ी सड़क पर है। इसके चारो तरफ खेत हैं जिससे हमारी योजना आगे खेती करने की भी है।

[१०:०३ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: हम एक combined प्रोजेक्ट ही लगा रहे हैं जिसमे दूध गोबर गोमूत्र से जो भी कार्य सम्भव है वो सब किये जाएंगे। ऐसी हमारी योजना है।

बाकी प्रभु श्री कृष्ण जी की और गौ माता जी की इच्छा।

[१०:०३ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: आप में से किसी के कोई भी सवाल हो वो पूछ सकते हैं ।

[१०:०४ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: पैसे देने का समय आ गया है

[१०:०४ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: कृपया पैसे इस खाते में जमा करवाएं।

[१०:०५ पूर्वाह्न २-३-२०१५] नवनीत सिंघल: जमा करवाने से पहले मुझे सूचित अवश्य करें

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के दस लक्षण

कट्टर सोच की अँधेरी गुफा

101 स्वदेशी चिकित्सा 1 राजीव दीक्षित