Posts

Showing posts from October, 2014

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 21-10-2014 को 83.73 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 22-अक्टूबर, 2014 11:49 IST अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 21-10-2014 को 83.73 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत   2 1 - 10 - 2014 को घटकर    8 3 . 73     अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई।   20 - 10 - 2014 को यह 8 4 . 12     अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत   2 1 - 10 - 2014 को घटकर   51 32 .65   रुपया प्रति बैरल हो गई ,  जबकि   20 - 10 - 2014 को यह    5 155 . 71   रुपये प्रति बैरल थी।   2 1 - 10 - 2014    को रूपया 61. 30 प्रति अमरीकी डॉलर मूल्य पर कमज़ोर   हो कर बंद हुआ।    20 - 10 - 2014   को   यह 61. 29   रुपये प्रति अमरीकी डॉलर था। इस संबंध में विस्‍तृत ब्‍यौरा नीचे तालिका में दिया...

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 29.09.2014 को बढ़कर 95.26 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 30-सितम्बर, 2014 11:18 IST अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत 29.09.2014 को बढ़कर 95.26 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई       पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत  29 .09.2014 को बढ़कर 95 .26  अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रही। 26 .09.2014 को  यह 9 4 .78 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।       रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत  29 .09.2014 को बढ़कर 58 51 .82 रुपये प्रति बैरल हो गई ,  जबकि  26 .09.2014 को यह  58 35 .6 0 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया मजबूत होकर 29 .09.2014 को 61. 43  रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ जबकि  26 .09.2014 को यह 6 1.57  रुपये प्रति अमरीकी डॉलर था। इस संबंध में विस्‍तृत ब्‍यौरा नीचे तालिका में दिया जा रहा है:- विवरण इकाई सितम्बर  29,  ...

25 सितम्‍बर, 2014 तक देश में 85 महत्‍वपूर्ण जलाशयों की भंडारण क्षमता की स्थिति

जल संसाधन मंत्रालय 29-सितम्बर, 2014 15:57 IST 25 सितम्‍बर, 2014 तक देश में 85 महत्‍वपूर्ण जलाशयों की भंडारण क्षमता की स्थिति       25 सितम्‍बर , 2014  की स्थिति के अनुसार देश में  85  महत्‍वपूर्ण जलाशयों की भंडारण क्षमता  12 3 . 26 बीसीएम थी ,  जो इन जलाशयों की कुल वर्तमान भंडारण क्षमता का 79 प्रतिशत है। यह भंडारण क्षमता पिछले दस वर्षों की 105 प्रतिशत भंडारण के औसत के सापेक्ष गतवर्ष इस अवधि के भंडारण का 93 प्रतिशत है। चालू वर्ष के दौरान भंडारण की यह क्षमता गतवर्ष की भंडारण की स्थिति से कम है किन्‍तु पिछले दस वर्षों की औसत भंडारण से बेहतर है।       केन्‍द्रीय जल आयोग देश के  85  महत्‍वपूर्ण जलाशयों की साप्‍ताहिक आधार पर भंडारण की स्थिति पर निगरानी रखता है। इन जलाशयों में  60  मेगावाट से अधिक स्‍थापित क्षमता युक्‍त पनबिजली वाले  37  जलाशय शामिल हैं। इन जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता  155.046  बीसीएम है जो देश में सृजित  253.388  बीसीएम अनुमानित भंडारण क्षमता का करीब...

खरीफ फसल की बुवाई 1019 लाख हेक्‍टेयर के पार

कृषि मंत्रालय 29-सितम्बर, 2014 15:39 IST खरीफ फसल की बुवाई 1019 लाख हेक्‍टेयर के पार खरीफ फसलों की बुवाई में इस सप्‍ताह निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्‍यों से मिली रिपोर्टों के मुताबिक 26 सितम्‍बर ,  2014 को बुवाई क्षेत्र 1019.26 लाख हेक्‍टेयर था ,  जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह क्षेत्र 1044.69 लाख हेक्‍टेयर था।        इस साल और पिछले साल की समान अवधि में बुवाई क्षेत्र का ब्‍योरा निम्‍न है:                                                 ( लाख हेक्‍टेयर) फसल 2014-15   में बुवाई क्षेत्र 2013-14   में बुवाई क्षेत्र चावल 374.87 374.27 दाल 101.05 108.13 मोटे अनाज 182.34 196.05 तिलहन 177.56 193.22 गन्‍ना 48.74   50.32 कपास 126.55 114.37 जूट एवं मेस्‍ता 8.15     8.34 कुल 1019.26 1044.69

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा न्‍यूयॉर्क में ‘विदेशी मामलों की परिषद’ में दिए गए सम्‍बोधन का मूल पाठ

प्रधानमंत्री कार्यालय 29-सितम्बर, 2014 15:06 IST प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा न्‍यूयॉर्क में ‘विदेशी मामलों की परिषद’ में दिए गए सम्‍बोधन का मूल पाठ सभी गणमान्य अतिथियों भारत के पांच प्रधानमंत्री इसके पू्र्व इस सभाग्रह में आपसे बात कर चुके हैं। मेरा छठा नंबर हैं, मैं तीन दिन से आपके ही शहर में हूं और मुझे जो उत्साह, उमंग और जो प्यार मिला है इसके लिए मैं इस शहर का और US का हृदय का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेष रूप से CFR की इस परंपरा को बधाई देता हूं कि उसने अपनी Credibility बनाई है। वे स्वंय अपने विचारों को थोपते नहीं है, वे विचारों को सुनते हैं, सब पक्षों के विचारों को सुनते हैं और उसी को जगत के सामने रखते हैं और लोगों पर छोड़ देते हैं कि ये भिन्न-भिन्न पहलू हैं, आप judge कीजिए कि सही क्या है, गलत क्या है? मैं समझता हूं कि ये अपने आप में छोटा काम नहीं है, वरना संस्थागत प्रेम इतना होता है, संस्था की अपनी छवि की चिंता इतनी होती है, वो अपने विचारों को कहीं न कहीं तो रंग देने की कोशिश करता है, लेकिन CFR ने अपने आप को लगातार बचाए रखा है और जैसे का तैसा और सब पहलुओं को समेट कर के...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा न्‍यूयार्क के मेडिसन स्‍क्‍वेयर गार्डन में भारतीय समुदाय को दिये गए भाषण का मूल पाठ

प्रधानमंत्री कार्यालय 28-सितम्बर, 2014 13:21 IST प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा न्‍यूयार्क के मेडिसन स्‍क्‍वेयर गार्डन में भारतीय समुदाय को दिये गए भाषण का मूल पाठ भारत माता की 'जय'! अमेरिका में बसे हुए मेरे प्‍यारे भाईयों और बहनों! आज इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित अमेरिका की राजनीति के सभी श्रेष्‍ठ महानुभाव और भारत में भी टीवी और इंटरनेट के माध्‍यम से कार्यक्रम को देख रहे सभी भाईयों-बहनों! आज कई लोग इस सभागृह में पहुंच नहीं पाएं है, वो बाहर खड़े हैं, उनका भी मैं स्‍मरण करता हूं। आप सब को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! नवरात्रि का पर्व, ये शक्ति उपासना का पर्व है। नवरात्रि का पर्व शुद्धिकरण का पर्व है। नवरात्रि का पर्व समर्पण भाव को अधिक तीव्र बनाने का पर्व है। ऐसे पावन पर्व पर मुझे आप सबसे मिलने का अवसर मिला है, मैं बहुत भाग्‍यशाली हूं कि मेरे देशवासी, जिन्‍होंने हजारों मील दूर यहां रहकर के भारत की इज्‍जत को बढ़ाया है। भारत की आन-बान-शान को बढ़ाया है। वरना एक जमाना था, हमारे देश को सांप-सपेरों वालों का देश माना जाता था। अगर आप न होते, हमारे देश की युवा पीढ़ी न...