वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चिकित्सकीय सलाह
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 29-अगस्त, 2014 17:28 IST केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना सीजीएचएस की नई शुरूआत केंद्र सरकार स्वास्थ योजना (सीजीएचएस) के तहत दिल्ली में 20 स्वास्थय केंद्र 1 सितंबर 2014 से आम वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चिकित्सकीय सलाह की सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भविष्य की जन स्वास्थ सेवा के लिए इस विस्तृत प्रायोगिक योजना की शुरूआत की। ऐसे लोगों की तरफ से सीजीएचएस की क्लोज डोर नीति की कड़ी आलोचना हुई है जिन्हें चिकित्सकीय सहायता की आवश्यक्ता है और वो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवार के सदस्य नहीं हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा “ये अभी एक प्रायोगिक योजना है। योजना के दूसरे शहरों और ज्यादा लोगों के लिए विस्तार से पहले हम देखेंगे कि सीजीएसएस क्लीनिकों के लिए कितनी मांग आती है और क्लीनिक आम लोगों की जरूरतों को किस हद तक पूरा कर पाते हैं।” वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये सेवा सभी कार्यदिवसों में दोपहर 1:30 बजे से 03:00 बजे के बीच उपलब्ध होगी। निशुल्क दवा की सुविधा सभी को उपलब्ध नहीं होगी। निश...