Posts

Showing posts from January, 2015

China The sinking ship

चीन एक डूबता जहाज कच्चे माल की कमी जमीन की कमी जनसँख्या लगातार बढ़ रही है 130 करोड़ की जनसँख्या  जो पिछले 50 सालों में दुगनी हो गई 2020 में 150 करोड़ लोग होंगे चीन में. शहर बढ़ रहे हैं रेगिस्तान भी फ़ैल रहे हैं रहने लायक और इस्तेमाल लायक जमीन पिछले 50 सालों में आधी रह गयी है. 1/3 चीन में हो रही है Acid rain (तेजाबी बारिश). 50% पानी चीन की सातों बड़ी नदियों का पिने लायक नहीं बचा. 1/4 जनता को पिने का पानी उपलब्ध हि नहीं है. 1/3 देश की जनता जहरीली हवा में सांस लेती है 20% से भी कम कूड़ा रीसायकल होता है और सबसे जरूरी विश्व की 10 सबसे polluted शहरों में से 5 चीन के हैं.

Secularism Story of Bharat

Image
एक कहानी ,,, एक हकीकत ,,, सेकुलरिज्म ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ secularism -  noun a doctrine that rejects religion and religious considerations सेकुलरिज्म माने धर्म निरपेक्षता  धर्म  निरपेक्षता मतलब किसी भी धर्म को नही मानता क्या आप हिन्दू धर्म को नहीं मानते ?? अगर मानते हो तो आप सेक्युलर कैसे हुए ?? क्या आप इस्लाम धर्म को नही मानते ?? अगर मानते हो तो आप सेक्युलर कैसे हुए ?? और अगर सेक्युलर हि बनना है तो विश्व का कोई भी ऐसा देश बताओ जो सेक्युलर हो ?? है कोई ?? और अगर कोई देश या कोई व्यक्ति सेक्युलर है नहीं की तो फिर क्यूँ रोना रोते हैं मीडिया वाले सेकुलरिज्म का ??  क्या किसी में समझ भी है सेकुलरिज्म की ?? सेकुलरिज्म देश मतलब common civil code for all  सबके लिए एक हि कानून.   बहुत समय पूर्व की बात है. एक सुन्दर स्थान पर एक परिवार बहुत शान्ति और धनधान्य से रहता था. उस परिवार के सभी सदस्य मेहनती और इमानदार थे. उन्होंने अपने मेहनत के बल पर खूब पैसा कमाया. उनकी सम्पन्नता की चर्चा दूर दूर तक फ़ैल गयी. उसी स्थान से कुछ दूर डकैतों का एक गिरोह रहता था. उन तक यह बात पहुच...

पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 7.75 रुपये और डीजल 6.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया जा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 25 डॉलर प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की संभावना के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने जनता को पेट्रोल व डीजल में ढाई रुपये की राहत दी है। मगर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर आधी राहत सरकार ने फिर छीन ली है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.42 रुपये और डीजल में 2.25 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं। इससे दिल्ली में पेट्रोल कीमतें 44 माह के निचले स्तर 58.91 रुपये प्रति लीटर पर आ गई हैं। सस्ते होते कच्चे तेल (क्रूड) का फायदा उठाकर खजाना भरने में केंद्र सरकार भी जुटी हुई है। शुक्रवार को ही वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्कों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो पेट्रोल साढ़े चार रुपये से ज्यादा और डीजल सवा चार रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ होता। केंद्र सरकार नवंबर, 2015 के बाद से चार बार उत्पाद शुल्क बढ़ा चुकी है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 7.75 रुपये और डीजल 6.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया जा चुका है। राजकोषीय घाटे को साधने में जुटी राजग सरकार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल...

गेहूं के जवारे

Image
मित्रों, आप ने नवरात्रे में अपने घर पर कलश पूजा की होगी, जिसमे पहले दिन गेहूं को रेत में बोया जाता है, और 10 वे दिन उनको काटकर कानो पर रखकर दशहरा पूजा जाता है. क्या आप जानते हैं की आज भी भारत के दक्षिण में लोग गेहूं के जवारे (१० दिन की पौध) का रस पीते हैं, ऐसा सनातन धर्म में कई युगों से होता आ रहा है, बस बदलाव इतना हि हुआ है की दशहरा पर लोग उसका रस पीना भूल गए.  क्या आप जानते हैं की गेहूं के जवारे में सबसे ज्यादा chlorophyl क्लोरोफिल पाया जाता है. यह हरे रंग की हर वनस्पति में होता है लेकिन गेहूं के जवारे में सबसे अधिक.  हम हर छोटी बड़ी बीमारी होते ही डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि नेचरोपेथी से ईलाज करना कितना लाभदायक होता है। ऎसे ही हम गेहूं के जवारे उगा कर और उसका रस पी कर कई रोगों को दूर भगा सकते हैं। गेहूं के जवारे रक्त की कमी (Anaemia), उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), सर्दी (Cold) , अस्थमा (Asthma), साइनस (Sinus), पाचन संबंधी रोग (Digestion problems), अल्सर (Ulcer) , कैंसर (Cancer) , आंतों की सूजन , दांत संबंधी समस्याओं (Tooth Problems) , चर्म रोग ...

भारत की सच्चाई

Image

पानी से चलने वाली गाडी

Image
चंडीगढ़। पेट्रोल के दाम कम हो रहे हैं पर कितना अच्छा हो कि आपको अपनी बाइक चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत ही न पड़े। आपकी बाइक पानी से ही चल पड़े। ये बात बेशक सुनने में अटपटी लगे, लेकिन ये संभव कर दिखाया है 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने। गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-22 के दसवीं क्लास के नित्यआशीष ने अपने फिजिक्स के टीचर अजय गुप्ता की गाइडेंस में बाइक के लिए ऐसी किट तैयार की है। 42वीं स्टेट लेवल एग्जीबिशन में नित्य ने इस बाइक किट का प्रदर्शन किया। पानी से बाइक चलाने के मॉडल को पेश किया गया। नित्य ने बताया कि उसने एक आम बाइक पर पानी की एक किट फिट की है। इसमें पानी डालने पर एचएचओ सेल में जाएगा। वहां पर इलेक्ट्रोलाइसिज होगी। इलेक्ट्रोलाइसिज करने के बाद ऑक्सीजन गैस बनती है वो गैस इंजन को चलाती है। जहां दूसरी बाइक में पेट्रोल के बाद जब धुआं निकलता है, वहीं इस बाइक में पानी निकलेगा और वह सायलेंसर में से निकल जाएगा। इस हिसाब से यह वातावरण को प्रदूषित होने से भी बचाएगा। यह किट तैयार करने में नित्य को मात्र 1900 रुपए और तीन सप्ताह लगे हैं। इससे बाइक की स्पीड 50 किलोमीटर तक जा सकती है। किट में अगर 2 ...

आंवले का मुरब्बा घर पर कैसे बनाये

Image
मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी में 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये. एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये. किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये.  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये. आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये...

COUGH / खांसी

Image
आयुर्वेदिक चिकित्सा जब ना रूके खांसी अदरक का सूखा हुआ रूप सौंठ होता है। इस सौंठ को पीस कर पानी में खूब देर तक उबालें। जब एक चौथाई रह जाए तो इसका सेवन गुनगुना होने पर दिन में तीन बा र करें। तुरंत फायदा होगा। काली मिर्च, हरड़े का चूर्ण, अडूसा तथा पिप्पली का काढ़ा बना कर दिन में दो बार लेने से खांसी दूर होती है। हींग, काली मिर्च और नागरमोथा को पीसकर गुड़ के साथ मिलाकर गोलियाँ बना लें। प्रतिदिन भोजन के बाद दो गोलियों का सेवन करें। खांसी दूर होगी। कफ खुलेगा। पानी में नमक, हल्द‍ी, लौंग और तुलसी पत्ते उबालें। इस पानी को छानकर रात को सोते समय गुनगुना पिएं। सुबह खांसी में असर दिखाई देगा। नियमित सेवन से 7 दिनों के अंदर खांसी का नामोनिशान नहीं रहेगा।

Hindi Grammar by CA Navneet Singhal Rajiv Dixit

Image

Vaidik Ganit By CA Navneet Singhal Rajiv Dixit

Image

Mango Benefits / आम के फायदे

Image
आयुर्वेदिक नुस्खे। आम एक फायदे अनेक. 1.सुन्दर, सिल्की और लंबे बाल : आम की गुठलियों के तेल को लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं तथा काले बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं। इससे बाल झड़ना व रूसी में भी लाभ होता है। 2.खांसी और स्वरभंग : पके हुए बढ़िया आम को आग में भून लें। ठंडा होने पर धीरे-धीरे चूसने से सूखी खांसी मिटती है। 3.लीवर की कमजोरी : लीवर की कमजोरी में (जब पतले दस्त आते हो, भूख न लगती हो) 6 ग्राम आम के छाया में सूखे पत्तों को 250 मिलीलीटर पानी में उबालें। 125 मिलीलीटर पानी शेष रहने पर छानकर थोड़ा दूध मिलाकर सुबह पीने से लाभ होता है। 4.अतिसार :आम की गुठली की गिरी को लगभग 6 ग्राम की मात्रा में 100 मिलीलीटर पानी में उबालें। इसके बाद इसमें लगभग 6 ग्राम गिरी और मिलाकर पीस लें। इसे दिन में 3 बार दही के साथ सेवन करें तथा खाने में चावल और दही लें। 5.यकृत-प्लीहा का बढ़ना : 10 मिलीलीटर फलों का रस शहद के साथ दिन में 3 बार लेने से रोग ठीक होता है।

Gooseberry यानि आंवला (amla)

Image
आयुर्वेदिक नुस्खे आयुर्वेद में गुणों की खान: आंवला आंवले को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। आंवले के पेड़ की ऊचांई लगभग 6 से 8 तक मीटर तक होती है। आंवले के पत्ते इमली के पत्तों की तरह लगभग आधा इंच लंबे होते हैं। इसके पुष्प हरे-पीले रंग के बहुत छोटे गुच्छों में लगते हैं तथा फल गोलाकार लगभग 2.5 से 5 सेमी व्यास के हरे, पीले रंग के होते हैं। पके फलों का रंग लालिमायुक्त होता है। यह कई बीमारियों को दूर करता है।  इसका अपना पौष्टिक महत्व भी है। संतरे से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी इसमें पाया जाता हैं। आंवले को गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता हैं। आंवले का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसे पकाने के बाद भी इसमें मौजूद विटामिन सी खत्म नहीं होता। आंवले में क्रोमियम काफी मात्रा में होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। दरअसल, क्रोमियम इंसुलिन बनाने वाले सेल्स को ऐक्टिवेट करता है और इस हॉर्मोन का काम शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना होता है। आंवला हरा, ताजा हो या सुखाया हुआ पुराना हो, इसके गुण नष्ट नहीं होते। इसकी अम्लता इसके गुणों की रक्षा करती है।  आयुर्वेद में आंवले को रसायन...